Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > राज्यमंत्री व एसडीएम ने मैथा में सुनी समस्याएं

राज्यमंत्री व एसडीएम ने मैथा में सुनी समस्याएं

Spread the love

कानपुर देहात। मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर महिला कल्याण, बालविकास पुष्टाहार विभाग राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला व तहसीलदार सुनील कुमार के साथ लोगों की शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 50,विकास खण्ड मैथा की 04 विद्युत की 04 पुलिस की 03 आपूर्ति विभाग की 06 शिकायतें प्राप्त हुई। खण्ड विकास की एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। राज्यमंत्री व एसडीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, तहसील दिवस तथा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुधीर कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम शीलेन्द्र यादव, पीएचसी प्रभारी मैथा डा सिद्धार्थ पाठक,सीडीपीओ सुनीता बैस,एडीओ सहकारिता विपिन त्रिपाठी,एडीओ समाज कल्याण धीरज सविता, कानूनगो नन्दकिशोर सहित अन्य तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *