Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > निरीक्षक संजय गुप्ता बने सीओ, एसपी ने लगाए स्टार

निरीक्षक संजय गुप्ता बने सीओ, एसपी ने लगाए स्टार

Spread the love

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने पुलिस कार्यालय अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक संजय गुप्ता को सर्किल ऑफिसर (क्षेत्राधिकारी) पद पर पदोन्नत होने पर कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरे पुलिस परिवार ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका उत्साहवर्धन किया। संजय गुप्ता शिवली सहित कई थानों में रहकर सेवाएं  दे चुके है।एसपी ने पदोन्नति पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संजय गुप्ता की उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पदोन्नत अधिकारी आगे भी पूरी ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।समारोह में क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संकलन बृज बिहारी द्विवेदी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *