सुधीर मैथा व अनिरुद्ध सिकंदरा के नए नायब तहसीलदार
कानपुर देहात । जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मैथा व सिकंदरा में तैनात नायब तहसीलदारों का एल दूसरे के यहां स्थानांतरण किया है। मैथा तहसील के नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार का स्थानांतरण हो गया है। उनको सिकंदरा तहसील में इसी पद पर भेजा गया है। जबकि सिकंदरा तहसील के नायब तहसीलदार सुधीर यादव को मैथा तहसील का नया नायब तहसीलदार बनाया गया है।
