कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र शिवली कल्यानपुर रोड पर बाइक से साथी के साथ फोटोग्राफी करने जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया।
सोमवार की रात शिवली कल्याणपुर रोड पर शिवली के धीरज दुबे अपने साथी पतारी अकबरपुर के रविकांत के साथ फोटोग्राफी करने जा रहे थे। कि अनूपपुर गांव के आगे कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस चालक अनुज व ईएमटी अरुण कुमार सामुदायिक केंद्र शिवली लाए। डा सनी ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया