Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर देहात > डीएम के तीखे तेवर, कहा समय पर करें निस्तारण,नहीं चलेगा मेरी मर्जी वाला तरीका

डीएम के तीखे तेवर, कहा समय पर करें निस्तारण,नहीं चलेगा मेरी मर्जी वाला तरीका

Spread the love

निस्तारण में उदासीनता बरतने पर कड़ी कार्रवाई-जिलाधिकारी 

-मैथा में आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने दिखाए तीखे तेवर

कानपुर देहात।जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतें सुनते समय जिलाधिकारी कपिल सिंह तीखे तेवर दिखाए। अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। यहां पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला,पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने तहसील मैथा में आमजन की समस्याओं को सुना।

134 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई,पाँव का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस पर दौरान कुल 134 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण कराने और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लेने के निर्देश दिए।

शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्बाइंक लिये थे तैयार

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नरेंद्र सिंह,उप जिलाधिकारी मैथा प्रतिभा मिश्रा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी,तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *