श्याम नारायण बने मैथा के नए एसडीएम,लिया चार्ज

राजकुमार पांडेय को अकबरपुर तहसील में बनाया गया है एसडीएम

कानपुर देहात। मैथा तहसील के वर्तमान एसडीएम राजकुमार पांडेय को अकबरपुर तहसील में एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई है। जब कि मैथा में सिकंदरा तहसील में न्यायिक एसडीएम के पद पर तैनात श्याम नारायण शुक्ला को नया एसडीएम बनाया गया है। उन्होंने मैथा में गुरुवार को देर शाम पदभार भी संभाल लिया। जब कि अकबरपुर स्थानांतरित एसडीएम राजकुमार पांडेय को विदाई भी दी गई। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजा तिवारी,भरत सिंह,ब्रजबिहारी द्विवेदी,उमाकांत तिवारी,मदन शुक्ला,अभिनव अग्निहोत्री मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *