कानपुर देहात। मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतें सुनते समय जिलाधिकारी कपिल सिंह तीखे तेवर दिखाए। अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। यहां पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला,पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने तहसील मैथा में आमजन की समस्याओं को सुना। हालाकि डीएम को दुखड़ा सुनाने के लिए पहली बार समाधान दिवस खत्म होने तक शिकायती पर्ची कटाने के लिए लाइन लगी रही। हालाकि समाधान दिवस पर दौरान कुल 134 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।