शिवली। बाइक से पत्नी के साथ शादी समारोह में भाग लेने जा रहे युवक की बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में पति पत्नी घायल हो गए।
रनियां के मालवर से मैथा बाइक से अमर सिंह पत्नी नीता देवी के साथ रविवार की रात शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर बाइक की टक्कर हो गई। दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर एम्बुलेंस से ईएमटी दिनेश यादव व चालक मोहित कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली लाए। डॉक्टर सनी यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।