विनोद शुक्ला अध्यक्ष संदीप दीक्षित बने महामंत्री

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी के प्रयास से बाघपुर उद्योग व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।

जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार संरक्षक अतुल तिवारी के सानिध्य में विनोद कुमार शुक्ला को अध्यक्ष व संदीप दीक्षित को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश यादव, अनुज बाजपेई, शिवम गुप्ता और सौरभ यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीपी मिश्रा को विधि सलाहकार,अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष तथा संजय कुमार, मनीष कुशवाहा और गोविंद गुप्ता को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है। जयनारायण कश्यप को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी,आशुतोष त्रिवेदी,शशांक तिवारी,बलजीत सिंह, विजय मिश्रा , मोहम्मद आसीन, रजत गुप्ता, आशीष कुमार, राजनारायण कश्यप, सुशील मिश्रा , आशीष बाजपेई, आशीष शुक्ला, सचिन कुमार, प्रशांत कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *