Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > रूरा लौटते समय रास्ते में हादसा चार की मौत

रूरा लौटते समय रास्ते में हादसा चार की मौत

Spread the love

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। उत्तर प्रदेश के चार युवक उज्जैन से रविवार की शाम चेचट थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी ब्रेजा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए। स्थानीय पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से युवकों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने श्रेष्ठ बाजपेई (21), प्रांजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (25)  व गोंडा के अंश प्रताप सिंह (20) मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *