Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > औनहा चौकी से राजेंद्र गए नरसिंह आए,कई जगह फेरबदल

औनहा चौकी से राजेंद्र गए नरसिंह आए,कई जगह फेरबदल

Spread the love

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल

कानपुर देहात। अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बुधवार देर शाम चौकी प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्न उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं—

उपनिरीक्षक अभिनेष कुमार, चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर थाना गजनेर से थाना रनियां भेजे गए।उपनिरीक्षक नरसिंह, चौकी प्रभारी रसधान थाना सिकंदरा से चौकी प्रभारी औनहां थाना शिवली नियुक्त किए गए।उपनिरीक्षक उमेश शर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा अकबरपुर थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी झींझक थाना मंगलपुर बनाए गए।उपनिरीक्षक रजनीश कुमार वर्मा, थाना सिकंदरा से चौकी प्रभारी रसधान थाना सिकंदरा की जिम्मेदारी सौंपी गई।उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी औनहां थाना शिवली से थाना गजनेर स्थानांतरित किए गए।उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह तोमर, चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर थाना गजनेर बनाए गए।उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, थाना रनियां से चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर नियुक्त हुए।उपनिरीक्षक अभिषेक चौहान, चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी कस्बा अकबरपुर थाना अकबरपुर भेजे गए।उपनिरीक्षक अतेंद्र सिंह, थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर की कमान सौंपी गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *