कानपुर देहात-जब मृतक को पुलिस ने जिंदा किया बरामद

थाना गजनेर पुलिस ने हत्या का फर्जी मुकदमा खोलकर किया बड़ा खुलासा, नामित मृतक सकुशल बरामद

कानपुर देहात। जिले के थाना थाना गजनेर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना गजनेर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/2025, धारा 302/201/120बी भादवि में नामित मृतक रज्जन उर्फ जाहिर हसन पुत्र स्व0 लल्लू को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.01.2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

घटनाक्रम पर एक नजर

वादी मुकदमा सगुन पुत्र स्व0 बाबूलाल, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम नंगापुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात द्वारा माननीय न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 156(3) सीआरपीसी के अंतर्गत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त आमिर पुत्र रज्जाक (उम्र लगभग 28 वर्ष)रज्जाक पुत्र स्व0 महबूब (उम्र लगभग 60 वर्ष),निवासी ग्राम मंधना थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर, द्वारा षड्यंत्र रचकर रज्जन उर्फ जाहिर हसन की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 15.12.2025 को थाना गजनेर पर उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना में खुलासा,जिसके मरने की कही बात व मिला जिंदा

गजनेर पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नामित मृतक रज्जन उर्फ जाहिर हसन जीवित है। थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा उसे दिनांक 29.01.2026 को सकुशल बरामद किया गया। बरामद व्यक्ति के बयान अंतर्गत धारा 180 बीएनएसएस वीडियोग्राफी सहित दर्ज किए गए तथा माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान अंकित कराए गए।प्रकरण में विवेचना उपरांत दिनांक 03.02.2026 को अंतिम रिपोर्ट संख्या 08/2026 प्रेषित की गई।

झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर वादी के विरुद्ध कार्यवाही

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वादी मुकदमा सगुन पुत्र स्व0 बाबूलाल द्वारा जानबूझकर झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर हत्या का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। यह कृत्य धारा 217/248 बीएनएस के अंतर्गत दंडनीय अपराध पाए जाने पर वादी के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की गई है।

प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह का बयान

“थाना गजनेर पुलिस द्वारा निष्पक्ष एवं गहन विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि हत्या का मुकदमा पूर्णतः झूठा था तथा नामित मृतक जीवित है। पुलिस द्वारा उसे सकुशल बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं। झूठी सूचना देकर गंभीर अपराध का मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही की गई है। जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ न्यायोचित कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *