Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > भैंस चोरी करने लोडर बाइक लेकर निकली चोरों की बारात

भैंस चोरी करने लोडर बाइक लेकर निकली चोरों की बारात

Spread the love

चोरों की बारात का पुलिस ने किया खुलासा,तीन धरे गए,पांच भागे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

कानपुर देहात। भैंस चोरों की पूरी बारात रात में लोडर व बाइक लेकर निकलती है। और अपना काम पूरा निकल जाती है। पुलिस ने तीन चोरों को लोडर बाइक व भैंस चोरी के रुपयों के साथ पकड़ा है। जब कि पांच आरोपी भाग निकले।

बैरी बस्ता कॉलोनी के पास खण्डर भट्टा के किनारे बनी कोठरी के बरामदे में कुछ लोगों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने छापामारा। और मौके से नानकारी आईआईटी थाना कल्यानपुरका राहुल कटियार,रास्तपुर का प्रान्जुल पाल व ग्राम टोडरपुर का विशाल उर्फ बल्लू को पकड़ लिया। इनके पास से एक लोडर,एक बाइक व चोरी की गयी भैंसो को बेचकर मिले 9071 रुपए बरामद किए। इंस्पेक्टर प्रवीण यादव ने बताया कि विशाल जाटव,सूरज शुक्ला,पंकज पाल,कल्लू कश्यप सभी निवासी ग्राम रास्तपुर,निर्मल यादव निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना रनियां मौके से भाग निकले। आरोपियों ने कई भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।

चोरी की भैंसों की कानपुर में


बिक्री

उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा,अजय कुमार,सोमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े आरोपियों ने पूछताछ करने बताया कि गांव-गांव में मोटरसाइकिल से घुम फिरकर रैकी कर चोरी करने वाला घर चिन्हित करते है।फिर सभी लोग रात्रि में अपनी मोटर साइकिल व पिकअप लेकर उसी गांव के किनारे सही जगह देखकर अपनी गाडियां खडी करते है। और हम भैसो की चोरी कर पिकअप में लाद कर ले जाते है। चोरी की भैसों को इरशाद निवासी ग्राम मदारीखेडा सरसौल थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर अखण्ड प्रताप सिंह व फैजल निवासी ग्राम मछरिया नौबस्ता थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर को बेच देते है। गाड़ी मालिक रिषभ दीक्षित को भी चोरी के रुपयों में हिस्सा दिया जाता था।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *