Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > विधवा महिला के खेत की मिट्टी चोरी कर बनाया तालाब

विधवा महिला के खेत की मिट्टी चोरी कर बनाया तालाब

Spread the love

कानपुर देहात। विधवा सास बहू के खेत से जबरन दबंगई दिखाते तीन लोग एक बीघा खेत की दस दस फीट गहराई में मिट्टी खनन कर ले गए। विरोध करने पर कई प्रकार की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने एसडीएम मैथा से शिकायत की है। एसडीएम कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही तहसीलदार को जांच के आदेश भी दिए है।

मैथा तहसील की ग्राम सभा पिटरापुर के मजरा गडरियनपुरवा की रहने वाली विधवा महिला पूनम ने एसडीएम राजकुमार पांडेय को रविवार को बताया कि उसके पति संतोष पाल की पिछले वर्ष मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी विधवा व बुजुर्ग सास सुशीला के साथ रहती है। उसके सवा दो बीघा खेत है। जिसमें फसल से उनका गुजर बसर होता है।तीन लोगों ने मिलकर उसके एक बीघा खेत की मिट्टी जबरन उठा ली। और विरोध करने पर जेसीबी से कुचलने की धमकी भी दी। एसडीएम ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *