Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > हत्या या आत्महत्या-अरशदपुर के राजाबाबू का मिला शव

हत्या या आत्महत्या-अरशदपुर के राजाबाबू का मिला शव

Spread the love

कानपुर देहात। धान के व्यापार के सिलसिले में निकले अरशदपुर गांव के एक युवक का शव केशरीनिवादा भेवान रोड के ऊसर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव से मिले सुसाइट नोट के आधार पर फिलहाल घटना को आत्महत्या मान रही है। हालाकि परिजनों ने हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने की आशंका जताई है।

शिवली कोतवाली के गांव अरशदपुर के राजाबाबू राजपूत(22) का शव केशरीनिवादा भेवान नहर रोड पर मंगलवार की सुबह पड़ा मिला।शव से सटी हुई बाइक पड़ी हुईं थी। शव पड़े होने की सूचना से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।पिता संतराम व भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक धान की खरीद का काम करता था। उसी सिलसिले में शाम को निकला था। उसके पास पैसा भी था।सुबह उसका शव पड़ा मिला।हत्या किए जाने की आशंका है। मां सुखदेई,पिता संतराम, ताऊ चंद्रशेखर फफक फफक कर रोते रहे।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।साथ ही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने मौके के हालात जांचे ।एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि शव से सुसाइड नोट भी मिला है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *