असफल प्यार,मित्र का धोखा, मिली मौत

कानपुर देहात। दोस्त ने अपने ही साथी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया।उसकी विवाहिता प्रेमिका को वश में करने के लिए तंत्रमंत्र का झांसा दिया। और ज्यादा रुपए देख उसकी हत्या कर दी। खुलासा कोतवाली शिवली पुलिस ने अरशदपुर गांव के राजाबाबू हत्याकांड में किया है।साथ ही नामजद अभियुक्त नीलू को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू,लूटा गया मोबाइल,लूटे गए एक लाख रुपए व तंत्रमंत्र का सामान बरामद किया है। पकड़े गए हत्यारोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

शिवली कोतवाली के अरशदपुर गांव का रहने वाला राजाबाबू राजपूत गल्ला का व्यापार करता था। इसी सिलसिले में 24 नवंबर को घर से निकला था। बाद में उसकी लाश केशरीनिवादा भेवान नहर रोड पर देश मीटर दूर ऊसर में मिली थी। पिता संतराम ने बिहारीपुरवा के रहने वाले नीलू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर प्रवीण यादव ने बताया कि अभियुक्त नीलू उर्फ विनोद गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। साथ ही बताया कि गांव की लड़की से राजाबाबू प्रेम करता था। उसकी शादी इसी वर्ष हो गई। प्रेमिका को वश में करने के लिए वह तंत्रमंत्र कर पैसा कमा रहा था। हत्या वाले दिन भी किया। और उसे ज्यादा शराब पिलाकर हत्या कर लूटपाटकर भाग गया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने राजाबाबू हत्याकांड का तत्परता से खुलासा किया है। पुलिस टीम को ग्यारह हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

सुसाइड नोट से पुलिस खा गई चक्कर, पोस्टमार्टम ने खोली पोल

अरशदपुर गांव के राजाबाबू हत्याकांड में पुलिस शव से चिपका सोसाइड मिलने से इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही थी। हालाकि मृतक राजाबाबू के पिता संतराम लगातार अपने लड़के की हत्या किए जाने की बात कह रहे थे। इधर पोस्टमार्टम में आई कई गहरी चोट ने हत्या की तरफ इशारा किया। इधर 27 नवंबर को मृतक के पिता ने बिहारीपुरवा के नीलू के खिलाफ हत्या कर शव फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।शनिवार को आरोपी ने पुलिस हिरासत में सारा राज खोल दिया। और हत्या में प्रयुक्त चाकू,एक लाख रुपए,घटना के समय प्रयुक्त बाइक,लूटा गया मोबाइल भी बरामद करा दिया।

प्यार पाने के चक्कर में गंवाई जान

मृतक राजाबाबू राजपूत को हत्यारोपी नीलू उर्फ विनोद गौतम एक वर्ष से जनता था। राजाबाबू एक लड़की से प्रेम करता था। उसकी शादी इसी वर्ष अप्रैल में हो गई। राजाबाबू उसे भूल नही पा रहा था। इसी बात का फायदा शातिर दिमाग नीलू ने उठाया। और तंत्रमंत्र करके प्रेमिका वापस बुलाने का झांसा देकर चार माह पहले 36 हजार रुपए लिए। इधर प्रेमिका के मायके आने के बाद फिर चले जाने से राजाबाबू परेशान था। नीलू ने उसे बड़ा तंत्रमंत्र के बहाने छह लाख मांगे। हालाकि मृतक दो लाख देने पर राजी हुआ। और डेढ़ लाख रुपए लेकर पहुंच गया। जो उसके मौत का कारण बन गया। जिस तरह से पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा बताया है। उससे लगता है। कि हत्यारोपी नीलू रुपए लूट की प्लानिंग पहले से बनाए थे। सुसाइड की तरह दिखाने के लिए पत्र लिखना और हत्या के बाद शव के साथ रखना। क्या इसी प्लानिंग का हिस्सा था। अकेले पूरे वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *