Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > चरित्र प्रमाण पत्र फर्जी,शराब ठेका संचालक पर मुकदमा

चरित्र प्रमाण पत्र फर्जी,शराब ठेका संचालक पर मुकदमा

Spread the love

कानपुर देहात। शराब ठेका संचालक के आवंटन के समय फर्जी ढंग से कूटरचित चरित्र प्रमाण पत्र लगाने का मामला सामने आया है। मामले में अलियापुर गांव के देशी शराब ठेका के संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।मैथा तहसील के आबकारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि देशी शराब दुकान अलियापुर का वर्ष 2025-26 की लॉटरी के माध्यम से गांव सरैया लालपुर शिवराजपुर थाना शिवली निवासी बलबीर सिंह के नाम आवंटन हुआ था। आवंटन के समय लगाया गया चरित्र प्रमाण गांव रजौली थाना अमराहट विवेक कुमार का निकला है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि कूटरचित व फर्जी तरीके से बलवीर सिंह द्वारा अपने नाम जारी कर लिया गया है। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर थाना शिवली में मुकदमा धारा 318(4)/338/ 336(3)/ 340(2 ) पंजीकृत किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट-अभिनव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *