Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > युवा > जिले को मिला गौरव-अजय बने वालीबाल प्रतियोगिता के निर्णायक

जिले को मिला गौरव-अजय बने वालीबाल प्रतियोगिता के निर्णायक

Spread the love

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर मैथा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अडनपुर में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत अजय कुमार सिंह को चुना गया है। 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता अंडर 17 बालक बालिका का आयोजन बरेली में इस बार किया जा रहा है। प्रतियोगिता 11 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक चलेगी। जिसकी तैयारियां की जा रही है। प्रतियोगिता पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज में बरेली में होगी। सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन सचिव ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। सहायक अध्यापक के निर्णायक के रूप में चुने जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह व शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। संकलन अभिनव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *