Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > ममता का गला घोंटा, नवजात बच्चों को फेंका

ममता का गला घोंटा, नवजात बच्चों को फेंका

Spread the love

थाना शिवली व थाना सिकन्दरा के अंतर्गत मिले  दोअज्ञात नवजात शिशु

कानपुर देहात 8नवंबर 2025। जिला प्रोवेशन अधिकारी  ने अवगत कराया कि दिनांक-07.11.2025 को थाना शिवली के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन कानपुर देहात को अज्ञात नवजात दुधमुंही बालिका की सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में प्राप्त सूचना के आधार पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सूचना स्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष शिवली द्वारा बताया गया कि आज दिनांक-07.11.2025 को समय प्रातः 07 बजे आलोक कुमार पुत्र जय सिंह (अध्यापक) को विद्यालय जाते समय रनियां के अलियापुर गावं के पास सड़क के किनारे झाड़ियोें के बीच से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।  आलोक कुमार ने पास जाकर देखा तो बच्ची बिना कपड़ों के पड़ी हुई थी जिसके उपरांत उनके द्वारा चैकी इंचार्ज मैथा व थाना शिवली को बच्ची की सूचना दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा थाना शिवली से बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लिया गया है। रिचा तिवारी परियोजना समन्यक चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बताया गया कि बच्ची को प्राथमिक उपचार हेतु सी0एच0सी0 शिवली में दिखाया गया एवं थानाध्यक्ष सिकन्दरा द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को अवगत कराया गया कि दिनांक-06.11.2025 को मदनपुर गांव के खेतों की मिट्टी में एक नवजात बच्चा दबा हुआ मिला था। खेत में बकरी चराने गयी महिला द्वारा बच्चे की खेत में रोने की आवाज सुनकर महिला द्वारा बच्चे को मिट्टी से बाहर निकाल कर गांव में लाया गया तथा प्राथमिक देखरेख की गई। ग्रामीण लोगो द्वारा बच्चे की सूचना दिनांक-07.11.2025 को थाना सिकन्दरा में दी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण द्वारा थाना सिकन्दरा से बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया गया तथा बाल कल्याण समिति कानपुर देहात के आदेशानुसार उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल के एस0एन0सी0यू0 वार्ड में भर्ती कराया गया हैं। बच्चों के परिजनों की तलाश की जा रही है। जिस किसी को बच्चों के माता-पिता/रिश्तेदार आदि के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो बाल कल्याण समिति कानपुर देहात, जिला प्रोबेशन कार्यालय कानपुर देहात अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री न0-1098 पर सम्पर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *