Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > पंचायत भवन का ताला तोड़कर कम्प्यूटर चोरी, काम बाधित

पंचायत भवन का ताला तोड़कर कम्प्यूटर चोरी, काम बाधित

Spread the love

कानपुर देहात पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कम्प्यूटर सिस्टम व कुर्सियां पार कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस को तहरीर दी गई है। मैथा ब्लाक की ग्राम पंचायत बैरी दरियाव पंचायत भवन के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर कंप्यूटर सिस्टम व दस कुर्सियां उठा ले गए। ग्राम सचिव पवन सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह जब वह पंचायत भवन पहुंचे। तब घटना की जानकारी हो पाई। सूचना पर बाघपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्राम सचिव ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बाघपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरे खराब,चोरों ने उठाया फायदा

कानपुर देहात। ग्राम सभा बैरी दरियाव के पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरे लगे है। लेकिन बैटरी खराब होने के चलते संचालित नही है। कैमरे संचालित होते तो चोरों के पकड़ने में आसानी होती। पंचायत सहायक अनामिका ने बताया कि सीसीटीवी की बैटरी खराब है। जिससे चलते कैमरे बंद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *