आज से चार दिनों तक बैनामा कार्य रहेगा बंद-आनंद

कानपुर देहात। विभागीय कार्य के चलते चार दिनों तक बैनामा पंजीकरण का कार्य बंद रहेगा। मैथा तहसील के उपनिबंधक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के आनलाइन पोर्टल को अन्य सर्वर पर स्थानांतरित किया जाना है। शनिवार 8 नवंबर से 11 नवंबर मंगलवार तक सर्र के रखरखाव व स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते आमजन आनलाइन बैनामा पंजीकरण,अन्य आवेदनों का कार्य अस्थाई रूप।से बाधित रहेगा। इसदौरान अनावश्यक रूप से आम लोगों के कार्यालय आने की आवश्यकता नही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *