कार की टक्कर से किशोर की मौत, एसडीएम व इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझाया
रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के करबक गांव का रहने वाला यश बाबू उम्र करीब तेरह साल पुत्र दीपू कठेरिया मंगलवार की शाम घर से परसौली चौराहे पर सब्जी लेने गया था। सब्जी लेकर वापस घर लौटते समय परसौली से रनियां की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे यश बाबू गंभीर रूप घायल हो गया। कार का चालक मौके से भाग निकला। जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन उसे रनियां के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर दिया। मृतक यश बाबू कक्षा छह का छात्र था। घटना के बाद मां रानी देवी का रो रोकर बुराहाल था। इधर रनियां -मैथा मार्ग पर जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर रनियां शिवनारायण सिंह पहुंच गए। एसडीएम मैथा राजकुमार पांडेय व इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह आक्रोशित लोगों को समझा बुझा के मना लिया।संकलन-अंकित सिंह
