स्मृति शेष-24 साल बाद भी संतोष शुक्ला लोगों के चहेते नेता

कानपुर देहात। पूर्व कद्दावर भाजपा नेता व तत्कालीन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री स्वर्गीय संतोष शुक्ला को 24 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को भेवान के अवंतीबाई इंटर कालेज में याद किया गया। यहां पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौजूद लोगों ने संतोष शुक्ला के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उन्हे कर्मठ,ईमानदार व जुझारू नेता बताया।इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला,प्रो अनिल मिश्रा,गीतेश अग्निहोत्री,चेयरमैन देवशरण कमल,सोनू तिवारी,मिंटू शुक्ला,रामजी अग्निहोत्री,भूपेंद्र सिंह,प्रधानाचार्य प्रीति शुक्ला,चारु अवस्थी,सत्येंद्र।दीक्षित,निहाल अवस्थी,अमित तिवारी मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *