Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > दीपावली मनाने का सही समय बताया व्यास मृदुल महाराज ने

दीपावली मनाने का सही समय बताया व्यास मृदुल महाराज ने

Spread the love

कानपुर देहात। इस बार अमावस्या दो दिन होने कारण दीपावली मनाने को लेकर लोग जानकारी चाह रहे थे। आचार्य राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता भागवत भूषण मृदुल महाराज ने शंका का निवारण करते हुए बताया कि दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जायेगी। प्रदोष काल ब्यापिनी तिथि इसी दिन ही है। साथ ही 21 अक्टूबर को स्नान दान की अमावस्या है। उन्होंने बताया कि महावीर पंचांग ग्रहगणना पद्धति के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरम्भ 20 अक्टूबर सोमवार को अपराहन 2.55 बजे हो रहा है। इसकी समाप्ति अपराह्न 21 अक्टूबर मंगलवार 4.26 बजे होगी। इसलिए प्रदोष काल व्यापनी अमावस्या 20 अक्टूबर प्राप्त होने के कारण सोमवार को ही दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *