शिवली में व्यापारियों से एसपी बोली सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

कानपुर देहातपुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कोतवाली शिवली में व्यापारियों के शनिवार को बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से पटाखा की बिक्री को लेकर सतर्कता व संवेदनशीलता बरतने की अपील करते हुए कहा किहमारा जीवन इतना सस्ता नहीं,इसलिए सतर्क रहकर काम करे। सभी सुरक्षा के उपाय प्रशासन द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 23 में कस्बा रसूलाबाद की घटना से सभी को पता है। जिसमें एक किशोर मौत हो गई थी साथ ही व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की। जिससे बचना जरूरी है।कहा कि सिविल ड्रेस में आम नागरिक भी पुलिस है। व्यापारी पिंटू गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के खराब सीसीटीवी कैमरा सही कराए जाए। एसडीएम राजकुमार पांडेय ने कहा कि बाजारों में भीड़ है। शिवली में सड़क तक कुछ दुकानदार दुकान लगाए है, इससे बचे। जिससे आने जाने में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परमीशन लेने वाले लोग ही पटाखा बिक्री का काम करे।पटाखा दुकानें नगर पंचायत के समीप लगेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री ने कस्बे में बस अड्डे पर लगने वाले जाम की समस्या उठाई। कहा कि ठिलिया व आटो,ई रिक्शा मुख्य बस अड्डे पर रोज जाम का कारण बन रहे है। राजेंद्र पांडेय ने बताया कि बालिका इंटर कालेज के सामने आटो ई रिक्शा खड़ा कर देते है। जिससे लड़कियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीओ सौरभ वर्मा ने कहा कि सीटीटीवी के कैमरा।को सड़क को तरफ भी रखे।जिससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कहा कि त्यौहार में पैसे लाने ले जाने के लिए पुलिस बल व्यापारी ले सकते है। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,इंस्पेक्टर क्राइम शीलेंद्र सिंह,वतन अग्निहोत्री, कानूनगो नंदकिशोर,सभासद चंदन तिवारी,चारु अवस्थी,बबलू मिश्रा,चंदन गुप्ता,पूर्व चेयरमैन राधाकृष्ण बाजपेई,मनीष सैनी,सुनील मिश्रा,अनुभव मिश्रा,सोनू यादव,टीटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *