शताब्दी वर्ष पर शिवली में संघ का पद संचालन

कानपुर देहात।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को शिवली में विशाल पथ संचलन का आयोजनन किया गया। पथ संचलन कस्बे के ताराचंद्र इंटर कालेज से शुरू होकर कोतवाली,नगर पंचायत,साकेत धाम से होकर,निरंकारी भवन सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पथ संचलन में चल रहे स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया। यह ऐतिहासिक पद संचलन संघ के स्वयंसेवकों के संकल्प ,अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण को प्रदर्शित करता हुआ प्रमुख मार्गो से गुजरा।बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर मार्च किया ‌। संचलन के दौरान बैंड की धुन पर स्वयंसेवकों का समान तालमेल देखते ही बन रहा था ‌जो आरएसएस के कठोर अनुशासन की मिसाल पेश कर रहा था । बड़ी संख्या में ग्रामीण भी सड़क के किनारे खड़े होकर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ा रहे थे। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। और स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा भी की। इस मौके पर खंडकार्यवाह अनुराग बाजपेयी, खण्ड संघचालक अनिल,खण्ड प्रचारक रामनारायण, सहकार्यवाह हेमन्त, घनश्याम,बौद्धिक प्रमुख गौरव,जिला सह शारीरिक प्रमुख शिवम,उज्ज्वल,अमरनाथ हरिशंकर,वतनराज अग्निहोत्री,गौरव मिश्रा,घनश्याम त्रिवेदी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामजी अग्निहोत्री,मनीष सैनी,विजयकुमार मौजी,चंदन तिवारी,प्रेमशंकर स्वर्णकार,टीटू शुक्ला मौजूद रहे।

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *