भारत का हुआ राजतिलक,पाक को मिली करारी हार

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया और इस टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाते हुए विजयी तिलक लगाया। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *