Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > ऐसा नाच कराया कि वीडियो हुआ वारयल,लिख गई रिपोर्ट

ऐसा नाच कराया कि वीडियो हुआ वारयल,लिख गई रिपोर्ट

Spread the love

धार्मिक आयोजन की गरिमा भंग करने वालों पर जिला प्रशासन और पुलिस की सख्ती

रामलीला मंच पर अशोभनीय नृत्य का वीडियो वायरल हुआ,रिपोर्ट दर्ज, जांच जारी

कानपुर देहात, 28 सितम्बर 2025।रामलीला मैदान झींझक में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के समापन के बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा मंच पर फिल्मी गानों पर अशोभनीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिससे धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।

थाना मंगलपुर में दर्ज रिपोर्ट,पहचान कर होगी कार्रवाई

थाना मंगलपुर में इस संबंध में एफ.आई.आर. संख्या 0339/2025, धारा 296 एवं 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। और दोषियों की पहचान हेतु तकनीकी जांच जारी है।

धार्मिक आयोजनों की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई-डीएम

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य करेगा। किसी को भी सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूर्ण सतर्क-एसपी

वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गहन जांच कराई जा रही है। दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूर्ण सतर्कता बरत रही है।” जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह से बचें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *