फंदा स्कूल के पवन के हुनर को राज्यपाल ने सराहा,किया सम्मानित

कानपुर देहात। मैथा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फंदा के कक्षा 5 छात्र पवन कुमार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को कानपुर में एक समारोह में सम्मानित किया। शुक्रवार को छात्र का प्रधानाध्यापक,अभिभावकों व छात्र छात्राओं ने स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय फंदा के प्रधानाध्यापक अनुराग बाजपेई ने बताया कि विकसित भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया था। राज्यपाल ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में पवन को सम्मानित प्रशस्ति पत्र देकर किया। पवन के शुक्रवार को वापस आने पर शिक्षक प्रभा त्रिपाठी,प्रधान केशव सिंह,सुनील कुमार,राजरानी मौजूद रहे। बीईओ सपना सिंह ने भी खुशी जताई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *