लाठीचार्ज के विरोध में मैथा के अधिवक्ता लामबंद
कानपुर देहात। वाराणसी में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में मैथा तहसील में अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार सुनील कुमार को सौंपा। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा तिवारी के नेतृत्व में देवेंद्र त्रिपाठी,शोभा देवी,राहुल दीक्षित,अधिवक्ता प्रमोद कुमार,रविकांत कमल,राजीव दीक्षित,सुमित पाठक ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी की अनुपस्थित में तहसीलदार सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस का अधिवक्ताओं।के प्रति तानाशाह रवैया उचित नही है। सरकार को अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाए। इस मौके पर उमाकांत त्रिपाठी, क्षितिज सेंगर,जनार्दन सिंह,रवि द्विवेदी,जितेंद्र कुमार सोनी,अमित प्रताप,आशुतोष पांडेय,केके यादव आदि मौजूद रहे।
