बेटे बहू को बंधक बना पुलिस पर झोंके फायर

सुनाद न्यूज
20 जून 2022

कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर के श्याम नगर सी ब्लॉक में मानसिक तनाव से परेशान आरके दुबे (55) ने रविवार को बहू और बेटे को बंधक बना लिया। और पुलिसकर्मियों के आने पर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। छर्रे लगने से दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घंटे में सिरफिरे ने छत से 40 राउंड फायर झोंक दिए। बड़ी मशक्कत के बाद डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बातचीत कर उसको समझा सके। आरोपी को हिरासत में लेकर बेटे-बहू को बचाया। आरोपी मानसिक तनाव में था।पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। पुलिस के मुताबिक आरके दुबे का बेटे सिद्धार्थ व बहू भावना से विवाद चल रहा है। रविवार को भी झगड़ा हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *