मघई झील से पानी निकालने का आरोप,शिकायत

औनहा की मघई झील

सुनाद न्यूज
20 जून।2022

कानपुर देहात। जिले की विख्यात मघई झील से पानी पम्पिंग सेट लगाकर पानी बाहर करने की शिकायत सीडीओ से की गई है। आरोप है कि मछली पकड़ने के लिए ठेकेदार पानी झील से बाहर निकाल रहा है। मालूम हो कि कई साल पहले मघई झील को बचाने का अभियान चलाकर बंधे तोड़े गए थे।
प्रोफेसर साधना सिंह ने सीडीओ को भेजे पत्र में कहा कि मैथा ब्लाक के नुनारी बहादुरपुर में करीब 42 बीघे की मघई झील है। वर्तमान समय मे ठेकेदार को मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर दी गई है ।ठेकेदार उस झील में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाल कर झील से बाहर फेंक रहा है। साधना सिंह के पति प्रोफेसर स्वर्गीय एसपी सिंह ने मघई झील को बचाने के लिए आंदोलन चलाया था। इस बाबत बीडीओ से फोन पर संपर्क नही हो सका। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि मामला दिखवाया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *