Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > आमजन की समस्याएं हल कराना प्राथमिकता-प्रतिभा शुक्ला

आमजन की समस्याएं हल कराना प्राथमिकता-प्रतिभा शुक्ला

Spread the love

सुनाद न्यूज टीम1

9जून 2022।

कानपुर देहात। महिला कल्याण,बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शिवली के बैरी में रामजानकी डिग्री कालेज में रविवार की शाम जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। पीएम आवास,राजस्व व सड़क ,नाली की समस्याएं की करीब पचास लोगों ने समस्याएं दर्ज कराई। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी की समस्याएं हल कराना प्राथमिकता है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कहा कि सरकार आम लोगों के हित में जो योजनाएं चला रही है। पात्र लोग उनका लाभ उठाएं। इस मौके पर राधाकृष्ण शुक्ला,सियाराम टीटू शुक्ला,निर्मला त्रिपाठी, राजा बाबू अग्निहोत्री,राजाबाबू तिवारी,भानू द्विवेदी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *