Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > पूर्व सांसद ने धरना प्रदर्शन किया स्थगित

पूर्व सांसद ने धरना प्रदर्शन किया स्थगित

Spread the love

कानपुर देहात। अकबरपुर इंस्पेक्टर सतीश सिंह को न हटाए जाने पर 2 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय माती में होने वाला धरना प्रदर्शन पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 जिला प्रशासन ने लागू कर दी है। वह शांति प्रिय नागरिक है। इसलिए अपना धरना प्रदर्शन निरस्त कर रहे है। धरना प्रदर्शन के ठीक एक दिन पहले धारा 163 लागू करने के पीछे अपने प्रदर्शन को मान रहे है। हालाकि कई अधिकारियों ने भी उन्हे फोनकर उनसे बातचीत की। प्रदर्शन के लिए उन्होंने डीएम को पत्र देकर अनुमति मांगी थी। मालूम हो कि एक कार्यकर्ता पर रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने थाना अकबरपुर में इंस्पेक्टर के खिलाफ धरना दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *