Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > डीएम ने नायब नाजिर को किया निलंबित

डीएम ने नायब नाजिर को किया निलंबित

Spread the love

सरकारी धनराशि को राजकीय अभिलेखों में समुचित रूप से प्रदर्शित नहीं करने के पर अनुपम श्रीवास्तव, सवा०वा०न० सम्बद्ध नायब नाजिर तहसील डेरापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित  किया गया

कानपुर देहात 1 सितंबर 2025जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा अनुपम श्रीवास्तव, सवा०वा०न० सम्बद्ध नायब नाजिर तहसील डेरापुर, द्वारा विभिन्न रसीदों में कुल 17300.00 (सत्रह हजार तीन सौ) रूपये की राजस्व धनराशि की वसूली किये जाने के उपरान्त  रजिस्टर में प्रविष्टि नहीं की गयी है। इसके अतिरिक्त दिनांक 01.04.2025 से 08.05.2025 की अवधि में रजिस्टर में की गयी प्रविष्टियों में कई रसीदों का विवरण अंकित नहीं पाया गया। जिससे स्पष्ट है कि सरकारी धनराशि को राजकीय अभिलेखों में समुचित रूप से प्रदर्शित नहीं किया गया है, जो गबन की श्रेणी में आता है। उपरोक्त प्रकरण के दृष्टिगत श्री अनुपम श्रीवास्तव, सवा०वा०न० सम्बद्ध नायब नाजिर तहसील डेरापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

डिप्टी कलेक्टर शिखा संखवार जांच अधिकारी नामित

अनुपम श्रीवास्तव, सवा०वा०न० सम्बद्ध नायब नाजिर तहसील डेरापुर को निलम्बन अवधि में संयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया जाता है, जहां वह प्रतिदिन उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगें।अनुपम श्रीवास्तव, सवा०वा०न० सम्बद्ध नायब नाजिर तहसील डेरापुर के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के संचालन हेतु श्रीमती शिखा संखवार, डिप्टी कलेक्टर, को जांच अधिकारी नामित किया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *