Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का कार्यालय घेरा

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का कार्यालय घेरा

Spread the love

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार ने खोला मोर्चा

कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला इकाइयों जिला अध्यक्ष रेणुका सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम संखवार ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध बिहार चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के बारे में अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर किया गया महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दोपहर में माती स्थित कांग्रेस का पार्टी कार्यालय में जुलूस की शक्ल में निकलीं। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए कार्यकर्ता “राहुल गांधी माफी मांगो”, “कांग्रेस पार्टी हाय-हाय”, “राहुल गांधी होश में आओ” जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। वहां पहुंचकर उन्होंने कार्यालय का घेराव किया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नाराज़गी जताई। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी मां के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल देश के करोड़ों लोगों का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी इस टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो कार्यकर्ता सड़क से लेकर हर स्तर पर इसका जवाब देंगे।

बड़ी संख्या में मौजूद रही महिला कार्यकर्ता

महिला मोर्चा नेताओं ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना अलग बात है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक अपमान करना लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल निंदनीय और अस्वीकार्य है इस दौरान जिला अध्यक्ष रेणुका सचान रागिनी भदोरिया सत्यम सिंह चौहान कुसुम लता कटियार कृष्णा गौतम राधा अवस्थी उमा द्विवेदी दीपिका सिंह पूनम आर्य नीतू पांडे आदि रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *