जय गणेश देवा
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र में कई जगहों पर गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गणेश पूजन अर्चन की धूम रही।पूरा क्षेत्र गणेश के पूजन से गुंजायमान रहा। कस्बा शिवली के गांधी नगर में गंगाराम पांडेय के यहां धूमधाम से पूजन अर्चन किया गया। मानशिला मंदिर में विधिवत आरती की गई। इसी तरह साकेत धाम मंदिर, कोतवाली के पीछे कालोनी,सुभाष नगर,गांधी नगर,बाजार में पूर्व सभासद शिव सिंह के अलावा कस्बा मैथा,बैरी, औनहा में भी गणेश पूजन अर्चन में।बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
