Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राज्य > भाऊपुर के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी

भाऊपुर के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी

Spread the love

कानपुर देहात। जनपद के भाऊपुर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह घटना खंबा नंबर 1044/08 के पास हुई।जो भाऊपुर और मैथा के बीच स्थित है।मालगाड़ी के एससीए ब्रेकयान से 18वें कोच के दो पहिए पटरी से बाहर चले गए।लोको पायलट राजकुमार मीना ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। यह मालगाड़ी कानपुर से टूंडला की ओर जा रही थी। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *