Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > स्वास्थ्य > अस्पताल के बेड पर पड़े शव के मामले में डीएम ने गठित की जांच टीम,24 घंटे में देगी रिपोर्ट

अस्पताल के बेड पर पड़े शव के मामले में डीएम ने गठित की जांच टीम,24 घंटे में देगी रिपोर्ट

Spread the love

मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की मृत्यु संबंधी प्रकरण की जांच हेतु जिलाधिकारी ने गठित की टीम

कानपुर देहात 11 अगस्त 2025।जिलाधिकारी कपिल सिंह को किसी व्यक्ति द्वारा दूरभाष पर अवगत कराया गया मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और उसका शव बेड पर ही पड़ा है उसके शव के निस्तारण की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिलाधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर अग्रेतर कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया। आज दिनांक 11.08.2025 को समाचार पत्रों में भी इसी आशय की खबर प्रकाशित हुई है। जिलाधिकारी ने कहा प्रकरण अत्यंत की गम्भीर है तथा जनसामान्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था में लगे चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही को प्रदर्शित करता है । उन्होंने प्रकरण की जांच हेतु राजकुमार पाण्डेय,उपजिलाधिकारी / कार्यपालक मजिस्ट्रेट,डा० सलभ मोहन,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात की टीम गठित की है।गठित टीम को निर्देशित किया गया है कि वे पीड़ित पक्ष का बयान आदि दर्ज करेंगे तथा इस प्रकरण में यदि कोई अन्य व्यक्ति भी अपने बयान दर्ज कराना चाहता है तो उसके भी बयान दर्ज करेंगे तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों / अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति व उनकी कार्य शैली की भी जॉच करेंगे एवं अपनी स्पष्ट जॉच आख्या 24 घण्टे के अन्दर उपलब्ध करायेंगे। साथ ही प्रकरण से सम्बन्धित कोई सुक्षाव हो तो उसको भी अपनी आख्या में अंकित करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *