Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम ने डेरापुर में समस्याओं को सुना

डीएम ने डेरापुर में समस्याओं को सुना

Spread the love

*तहसील डेरापुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश।*

 

*समस्त अधिकारी प्राप्त शिकायतों की स्थलीय जांच, आवश्यक सत्यापन, एवं विधिक प्रक्रिया के अनुसार करें कार्यवाही : जिलाधिकारी।*

 

कानपुर देहात, दिनांक 02 अगस्त 2025। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने तहसील डेरापुर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में अध्यक्षता करते हुए जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उनके समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित विभाग, जैसे समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आदि, तहसील दिवस पर कैंप आयोजित करें, ताकि पात्र शिकायतकर्ताओं को उसी दिन योजनाओं से जोड़ा जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड, माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ तथा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की फीडिंग नियमित रूप से की जाए और रैंडम आधार पर अधिकारी स्वयं उसका परीक्षण करें। केवल संतुष्टिपरक निस्तारण ही पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि पीड़ित को वास्तविक लाभ मिल सके और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे शिकायतों के समाधान के लिए मैदानी स्तर पर निरीक्षण करें और समाधान की प्रगति की निरंतर समीक्षा करें। इस अवसर पर कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और जनता की विभिन्न शिकायतों जैसे भूमि विवाद, पेंशन, आवास, विद्युत, राजस्व, पुलिस व विकास से संबंधित मामलों को सुनकर आवश्यक कार्यवाही की गई। समाधान दिवस के अवसर पर कई नागरिकों ने भूमि, रास्ता, अतिक्रमण, भवन निर्माण व पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें ग्राम सिठमरा निवासी सतीश पुत्र कैलाश द्वारा भूमि संबंधी विवाद एवं निर्माण कार्य की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें यह बताया गया कि सड़क और भवन निर्माण हेतु भूमि विवाद का प्रकरण व शिकायतकर्ता ग्राम सजनीपुर निवासी सतीश चंद्र द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि रास्ते पर अवैध निर्माण कर रास्ता बाधित किये जाने की शिकायत पर उसका स्थलीय परीक्षण कर निस्तारण किये जाने हेतु तहसीलदार डेरापुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इन सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की स्थलीय जांच, आवश्यक सत्यापन, एवं विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई कर अविलंब रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागज़ी न होकर वास्तविक समाधान पर आधारित हो, जिससे जनता का शासन में विश्वास बना रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ शासनादेश के अनुक्रम में पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में अपात्र व्यक्ति लाभ न पाए और कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। तहसील समाधान दिवस में विद्युत 22, पुलिस 15, सिंचाई 02, शिक्षा 03, डीआरडीए 05, समाजकल्याण 10, विकास खण्ड सम्बन्धित 20, बैक सम्बन्धित 01, श्रम विभाग 01, पूर्ति 02, नगर पंचायत 02, राजस्व 80 कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष पर कार्रवाई प्रक्रिया गत है। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शीघ्र कराते हुए रिपोर्ट प्रेषित की जाये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अरविन्द्र मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, डीएफओ एके पाण्डेय, सीएमओ डा0 एके सिंह, उप जिलाधिकारी डेरापुर सुरभी शर्मा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *