Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में लाएं तेजी-डीएम

लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में लाएं तेजी-डीएम

Spread the love

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्दश

स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज, बाट-माप आदि विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश।

कानपुर देहात, 11अगस्त2025जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष, कलेक्ट्रेट में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित परिवहन, वाणिज्यकर, आबकारी, वन, विद्युत, खनिज, बाट-माप विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज, बाट-माप आदि विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रभावी वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार बड़े बकायेदारों की सूची की समीक्षा करते हुए वसूली की गति तेज करने के निर्देश दिए।राजस्व कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने राजस्व वादों, स्टाम्प वादों एवं विभिन्न धाराओं में लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया।

पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश

उन्होंने पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करने, आडिट आपत्तियों एवं बेदखली वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, तथा आईजीआरएस, तहसील दिवस व सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों को निर्धारित समयावधि में संतोषजनक रूप से हल करने के निर्देश दिए।बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्यवाही करने, शिकायतों से संबंधित रजिस्टर नियमित रूप से देखने,तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं शिकायतकर्ता से सीधे संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

सभी अधिकारियों को प्रतिदिन 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन 10 से 12 जनसुनवाई करने, जन शिकायतों को शिकायतकर्ताओं से सीधे मिलकर सुनने, शिकायतकर्ता अच्छा आचरण, व्यवहार करने तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित,संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *