Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > मैथा में एक करोड़ 10 लाख रुपए की सहायता राशि का वितरण

मैथा में एक करोड़ 10 लाख रुपए की सहायता राशि का वितरण

Spread the love

सरकार किसानों के हित में लगातार सक्रिय-प्रतिभा शुक्ला

कानपुर देहात,17 जून 2025। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 22 मृतक किसानों के परिजनों को एक करोड़ दस लाख रुपए की सहायता राशि के प्रमाण पत्र का वितरण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा मैथा तहसील में किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को तहसील सभागार में सभी ने देखा।
सोमवार को मैथा तहसील सभागार में
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 22 मृतक किसानों के परिजनों सुमिरता देवी,गीता देवी,कंचन देवी,छोटेलाल,रोहित कुमार आदि को एक करोड़ दस लाख रुपए की सहायता राशि के प्रमाण पत्र के वितरण के मौके पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। दुर्घटना में मृतक किसानों के परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता प्रदेश सरकार दे रही। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी ने किसानों को इस योजना के बारे में जानकारी दी। तहसीलदार सुनील कुमार ने कहा कि तहसील के काम के लिए किसानों के परिजन उनसे मिल सकते है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक नंदकिशोर,रजिस्ट्रार कानूनगो चंद्रबाबू,लेखपाल कामता मिश्रा,नितिन बाजपेई,नंदलाल सिंह,हर्षित त्रिपाठी,अर्पित श्रीवास्तव,अवनीश प्रताप,अवधेश गुप्ता,धर्मेंद्र सचान,धर्मेंद्र तिवारी,राजन यादव,राजाबाबू अग्निहोत्री,अमीन संघ के अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *