भारतीय सेना में प्रतीक त्रिपाठी बने मेजर

प्रतीक त्रिपाठी ने रसूलाबाद का नाम किया रोशन,परिवार में जश्न का माहौल

सुनाद न्यूज
16जून 2022

सन्तोष गुप्ता

रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रसूलाबाद क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि वायुसेना सेना में उच्च पद से सेवानिवृत्त देवेंद्र त्रिपाठी के पुत्र प्रतीक त्रिपाठी को भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति किया गया है । पदोन्नति की खबर से परिवार सहित रसूलाबाद की जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी ।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अति करीबी रहे स्वर्गीय राम विलास त्रिपाठी के पौत्र प्रतीक त्रिपाठी सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए थे सराहनीय कार्यशैली ड्यूटी के प्रति सतर्कता के चलते भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति मिली है । पदोन्नति की खबर जैसे ही परिवार को मिली तो प्रतीक के चाचा व भाजपा के जिला मंत्री जीतू त्रिपाठी के आवास पर बधाई देने वालो की कतार लग गयी जहां जीतू त्रिपाठी ने सभी का मुंह मीठा कराया ।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय राम विलास त्रिपाठी के दो बेटे देवेंद्र त्रिपाठी व शैलेन्द्र त्रिपाठी वायु सेना में अधिकारी पद पर है जिसमे देवेंद्र त्रिपाठी हाल ही में रिटायरमेंट होकर घर आ गए इनके बेटे प्रतीक त्रिपाठी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद से मेजर पद पर पदोन्नति किया गया है ।शैलेन्द्र त्रिपाठी अभी वायु सेना में अधिकारी है इनके बेटे समीर त्रिपाठीभी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत है । तीसरे बेटे जीतू त्रिपाठी के बेटे यशबर्धन त्रिपाठी का भी लेफ्टिनेंट पद पर चयन हो गया था लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में शारीरिक कमी के चलते यह पद छोड़ना पड़ा जो अब आईएएस की तैयारी कर रहा है ।त्रिपाठी परिवार ने अपनी शालीनता व शैक्षिक योग्यता के चलते रसूलाबाद का नाम रोशन किया है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *