शोभन को नगर पंचायत बनाने की तैयारी

सुनाद न्यूज
16 जून 2022

कानपुर देहात। जिले की मैथा तहसील में एक और नगर पंचायत बनाए जाने की कवायद शुरू हुई है। इसमें विकास खंड मैथा के पांच गांव शामिल करने की तैयारी है।
मैथा तहसील में अभी तक एक मात्र नगर पंचायत शिवली ही है। अब शोभन को नई नगर पंचायत की तैयारी शुरू हो गई है। महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से शोभन को नगर पंचायत बनाने के लिये बातचीत हुई है। राज्यमंत्री के पत्र को डीएम ने जिम्मेदारों को भेजा गया है। प्रस्तावित शोभन नगर पंचायत में ग्राम सभा ककरदही,असई,बैरी सवाई,बैरी दरियाव,बाघपुर को शामिल कर नई नगर पंचायत बनाने की तैयारी है। इन पांच ग्राम सभाओं की बीस हजार की आबादी को शहरीय होने का ठप्पा लग जाएगा। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि जिले से पत्र मिला है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कार्य किया जाएगा।

इन पांच ग्राम सभाओं को मिलकर बनेगी नगर पंचायत
प्रस्तावित शोभन नगर पंचायत में विकास खंड मैथा की ग्राम सभा ककरदही,असई,बैरी सवाई,बैरी दरियाव,बाघपुर को शामिल किया जाएगा। तहसील से इन पांचों ग्रामों का सर्वे कर सूचना एकत्र की जाएगी।

बोले जिम्मेदार

शोभन के नाम पर नगर पंचायत बनाने के लिए
नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा चर्चा हुई है। पांच ग्राम पंचायतों को मिलाकर प्रस्ताव भेजा जाएगा-प्रतिभा शुक्ला,महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *