Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > भोगनीपुर में सड़क हादसा,डाक्टर की मौत

भोगनीपुर में सड़क हादसा,डाक्टर की मौत

Spread the love

कानपुर देहात,25 मई 2025।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गदाईखेड़ा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एक स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार डॉक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है।इंस्पेक्टर ने बताया जांच की जा रही है।

मंत्री राकेश सचान ने परिजनों को बंधाया ढांढस

ग्राम- गदाई खेड़ा में फिजियोथेरेपिस्ट स्व• डॉ० धीरेंद्र कुमार के असमय सड़क दुर्घटना में निधन पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सोमवार को उनके निवास पर पहुंचे।और परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। और ढांढस बंधाया।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *