Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री करेंगे प्रतिभाग

बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री करेंगे प्रतिभाग

Spread the love

कानपुर देहात 25मई 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास / शुभारम्भ किये जाने हेतु वृहद समारोह का आयोजन 26 मई की सुबह लोक भवन, लखनऊ में किया जाना प्रस्तावित है। जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन द्वारा किया जायेगा।मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण जनपद स्तर पर भी किया जाना है। साथ ही जनपद स्तर पर प्रतिभाग किए जाने हेतु प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद नामित है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के साथ-साथ जनपद के जनप्रतिनिधि गण भी प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे-निपुण घोषित हो चुके विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों / शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरण, टैबलेट वितरण एवं विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले प्रधानाध्यापकों / शिक्षकों को प्रमाण-पत्र एवं वर्तमान सत्र में नवाचर के रूप में प्रारम्भ किये गये समर कैंप में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले शिक्षक / शिक्षामित्र / अनुदेशकों को सम्मानित किये जाने की व्यवस्था की गई है।

विकास खण्ड स्तर पर भी होंगे आयोजन

साथ ही विकास खण्ड स्तर पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। 26 मई, 20205 को जनपद स्तर पर प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में समय प्रातः 10:30 बजे किया जायेगा। 26 मई को ही पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों को प्रभारी मंत्री सम्मानित करेंगे । कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन सिद्धान्तों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए उनके द्वारा समाज के विकास में दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के बारे में समस्त को अवगत कराया जाएगा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *