Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मुसलमानो के लिए संजीवनी का काम करेगा वक्फ बोर्ड का संशोधन-प्रकाश पाल

मुसलमानो के लिए संजीवनी का काम करेगा वक्फ बोर्ड का संशोधन-प्रकाश पाल

Spread the love

कानपुर देहात,05 मई 2025। वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम के समर्थन में सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी द्वारा रसूलाबाद विधानसभा के फैज़ ए आम इंटर कॉलेज असालतगंज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष रेणुका सचान विधायक पूनम संखवार राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा फैसल सिद्दीकी ने कार्यक्रम में भाग लिया। संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड अधिनियम पारित किया है। यह बिल गरीब मुसलमान के लिए संजीवनी का काम करेगा।
राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा फैशल सिद्दीकी ने कहा इस विधेयक के जरिए वक्फ बोर्ड को मेरी असीमित शक्तियों पर अंकुश लगाकर भीतर पारदर्शी तरीके से प्रबंधन किया जाएगा पसमांदा समुदाय के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। दौरान जिला अध्यक्ष रेणुका सचान,विधायक पूनम संखवार जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इस्लाम कुरैशी,किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य व्यापार हेमंत सिंह हेमू,मंडल के प्रदेश मंत्री आशुतोष द्विवेदी,चंद्र कुमार शुक्ला सौरभ मिश्रा आरिफ अंसारी आमिर पठान मुसर्रत खान,शमशाद कुरैशी आलोक अग्निहोत्री शिवपाल सिंह केपी सिंह विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *