Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अकबरपुर में सुनी समस्याएं,दिए निर्देश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अकबरपुर में सुनी समस्याएं,दिए निर्देश

Spread the love

 

भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर जाकर कराये निस्तारण : जिलाधिकारी

 

कानपुर देहात 12 अप्रैल 2025 । थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना अकबरपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर समयवद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। राजस्व, भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन से दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार, थाना प्रभारी अकबरपुर, राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *