Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > भाजपा सरकार पूरे कर रही अपने वादे-केशव

भाजपा सरकार पूरे कर रही अपने वादे-केशव

Spread the love

कानपुर देहात,13 नवंबर 2024।उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर देहात के मूसानगर से राजनीतिक विरोधियों को आईना दिखाया। वह मूसानगर में भक्ति योग वेदान्त संत सम्मेलन एंव श्रीमद भागवतकथा में भाग लेने के बाद बोल रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जो वादे किया उनको पूरा किया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी नेे राम भक्तों की भवानाओं का ध्यान रखते हुए अध्योया में भव्य राम मंदिर निर्माण कराया। कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया। अब देश का कोई भी नागरिक जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। चाहे देश या प्रदेश की सरकार हो दोनों ही गांव गरीब किसान के लिए काम कर रही है। इस मौके साध्वी निरंजन ज्योति मौजूद रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *