Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > मुख्यमंत्री ने छठ पर्व पर बधाई व शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री ने छठ पर्व पर बधाई व शुभकामनाएं दी

Spread the love

लखनऊ: 06 नवम्बर, 2024।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।गुरुवार को जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परम्परा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का सन्देश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *